Toxic Relationships and Cure

Showing posts with label Breakup. Show all posts
Showing posts with label Breakup. Show all posts

Thursday, September 15, 2022

घोस्टिंग या ब्रेकअप होने पर क्या करें




 किसी का अचानक से आपको छोड़ कर चले जाना, बिना कुछ कहे सुने, तकलीफ बहुत होती है पर कुछ कर नहीं सकते क्यों की सामने वाला जा चूका है दूर आपसे और कांटेक्ट  के सारे रास्ते भी बंद कर चूका है। 

इसको ही घोस्टिंग कहते हैं, या सामान्य शब्दों में भाग जाना। इस से भाग जाने वाले को तो कोई फरक नहीं पड़ता पर जो पीछे अकेला  है उसे मानसिक तौर पर काफी तकलीफ साहनी पड़ती हैं। 

इसको ही घोस्टिंग कहते हैं, या सामान्य शब्दों में भाग जाना। इस से भाग जाने वाले को तो कोई फरक नहीं पड़ता पर जो पीछे अकेला  है उसे मानसिक तौर पर काफी तकलीफ साहनी पड़ती हैं। 

लोग क्यूँ इस तरह से भाग जाते हैं आज इस टॉपिक पर ही चर्चा करेंगे हम। 

इस व्यवहार के पीछे कई कारन हो सकते हैं। 

कई बार हम जिस रिश्ते को गहराई से लेते हैं उसमे दूसरा व्यक्ति उतना ज्यादा सीरियस नहीं होता है, या फिर ये कहें की हम जिसे रिश्ता मान रहे हैं वो दूसरे व्यक्ति के लिए रिलेशनशिप है ही नहीं उसने सिर्फ कुछ अच्छा समय आपके साथ बिताने के लिए आपसे कैज़ुअल रिलेशनशिप रक्खी।

यहाँ ये समझना बहुत जरुरी है की आपका ब्रेकअप या आपके साथ घोस्टिंग होने की सही वजह क्या है.

अक्सर इस तरह का एक्शन तभी लिया लिया जाता है जब दो में से एक व्यक्ति रिलेशनशिप में या तो आना नहीं चाहता है या फिर आ जाने के बाद उसे ये एहसास हुआ की ये रिलेशनशिप उसके लिए सही नहीं है। 

इस बात को इस तरह से समझते है, मान लीजिये आप कॉलेज में स्टडी कर रहे हैं और वहां किसी क साथ आपका इमोशनल रिलेशन बन गया कुछ दिन बहुत अच्छे से निकल गए फिर एक दिन आपके पार्टनर ने अचानक से आपके कॉल्स या मेसेजेस के रिप्लाई देना एक दम से बंद कर दिया अब आप सोच में हैं की ऐसा क्यूँ हुआ होगा।

वहीँ एक रिलेशनशिप ऐसा है जिसमे आप किसी के साथ इमोशनली अटैच्ड हैं जो पहले से ही मैरिड है वो मेल या फीमेल कोई भी हो सकते हैं, कुछ दिन  या सालों तक सब परफेक्ट रहा फिर अचानक से रिलेशन्स में कड़वाहट आने लगी और आपके पार्टनर आपको धीरे धीरे खुदसे दूर करते गए एक टाइम आने के बाद उन्होंने आपसे कांटेक्ट के सरे रस्ते ही बंद कर दिए अब आप रस्ते में भी उन्हें कहीं देखते है तो वो आपको पहचानते भी नहीं.

 
क्या हमारे रिश्ते कर्मों  से बंधे हैं देखिये वीडियो और ज्यादा  समझने के लिए Karmic Rishte

इन दोनों एक्साम्प्ल में आपको एक चीज़ क्लियर हुई होगी की रिलेशनशिप दोनों में ही ब्रेक हुआ भले ही तरीका अलग था. यहाँ एक चीज़ समझने वाली है की एक रिलेशन जो कॉलेज में बना वो उतना गहरा नहीं था जितना एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाला था शायद ऐज और एक्सपेरिएंस का काफी डिफ्रेंस है  पर ब्रेकअप दोनों में ही हो गया, आइये कारन समझने की कोशिश करते हैं. 

कॉलेज अफेयर में एक नयापन था स्टडी के साथ अच्छा पार्टनर जिसके साथ घूम फिर सके अच्छा टाइम निकल जाये, कुछ दिन तक सब सही था या फिर कुछ साल तक फिर जैसे ही करियर की टेंशन होने लगी बाकि सारी चीज़ें पीछे छूटने लगी, साथ वाले फ्रेंड्स को अच्छे जॉब्स मिल रहे हैं होड़ सी लग गई और फिर सारा अटेंशन जॉब की तरफ मुड़ गया, ऐसे में घूमना फिरना किसे चाहिए, चलिए ब्रेकअप कर लेते हैं भाई और भी ग़म है ज़माने में मुह्हबत के सिवा।

आत्मिक सम्बन्ध कीन्हे कहते हैं , कैसे पहचाने ,देखिये वीडियो  Atma Ke Sambandh

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाले  केस में  जब शादी के बाद कुछ न्यू कॉन्टेक्ट्स बने और उनमे आपकी पसंद का कोई पर्सन भी शामिल हो गया तो अट्रैक्शन होना आम बात है, यही अट्रैक्शन आगे जाकर अफेयर में  बदल जाता है कुछ साल , महीने अच्छे निकलते हैं फिर समाज और परिवार की टेंशन होने लगती है और मैरिड पार्टनर ब्रेकअप के रस्ते ढूंढने लगता है.

सरल वर्ड्स में कहुँ तो घोस्टिंग तभी की जाती है जब दोनों में से एक पार्टनर रिलेशनशिप में रहना नहीं चाहता वजह अलग हो सकती हैं तरीके भी अलग हो सकते हैं पर सच यही है की जब ऐसा होता है उसके पीछे का कारन मूव ऑन करना ही होता है.

घोस्टिंग हो जाने पर क्या करें -

देखिये जब भी ब्रेकअप होता है ज़ाहिर सी बात है दोनों में से एक पार्टनर अकेला रह जाता है और वो अपने सवालों के जवाब ढूंढने में लग जाता है जो की बहुत ही नार्मल है, आपको अचानक से अकेला छोड़ दिया गया है बिना कोई रीज़न बताये या समझाए और आप घबराये हैं अपसेट हैं अपने सवालों के जवाब ढूँढना चाहते हैं और इसके लिए आप फिर से अपने पार्टनर को कॉल्स मेसेजेस करते हैं पर वहां से तो सारे रस्ते पहले ही बंद कर दिए गए हैं आप उन तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं. 




इस कंडीशन में आप डिप्रेशन में चले जाते हैं आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ खराब होती है क्यूँ की आप इस सबके चलते अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. ये सब ब्रेकअप के बाद होना बहुत ही नार्मल बात है और हम में से ज्यादातर लोग यही सब करते हैं और जब ये तरीका काम नहीं करता तब हम टेंशन और डिप्रेशन में चले जाते हैं हमे लगता है की हमने अपनी सेल्फ रेस्पेक्ट तक इस इंसान के लिए खो दी, वैसे बात सही भी है पर यहाँ एक चीज़ बहुत गौर से समझने वाली है की जब आपके पार्टनर को आपके साथ रिलेशनशिप में रहना ही होता तो वो आपको छोड़ के जाते ही क्यूँ , या फिर अगर उन्हें आपके सवालों के जवाब भी देने होते तो मुँह छुपा कर भागते ही क्यूँ। 

देखिये आपके पार्टनर आपको छोड़ कर बिना कुछ कहे चले गए हैं ये जानते समझते हुए की आपको तकलीफ होगी आप कन्फ्यूज्ड हो जायेंगे, सच्चाई ये है की आपके पार्टनर को सब कुछ पता है फिर भी उन्होंने ऐसा किया है मतलब साफ है वो इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते और न ही आपको कोई सफाई देना चाहते हैं, उनका जो भी लेना देना आपके साथ था वो अब ख़तम हो चूका है उन्हें कोई फरक नहीं पड़ता अब आप अपनी लाइफ में क्या करोगे या कर रहे हो और इस सच्चाई को आप जितनी जल्दी समझ के आगे बढ़ेंगे उतना ही जल्दी आप इस ब्रेकअप से बाहर आ पाएंगे. 

एक चीज़ यहाँ समझनी बहुत ज़रूरी है की आप लाखोँ कोशिशें कर के देख लो पर जिन्हे जाना था वो जा चुके हैं और अब आपको भी इस सच्चाई को एक्सेप्ट कर के लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए , ऊपर वाले को शुक्रिया बोल कर, क्यों की सच यही है की जो तोड़ के गया है वो जोड़ेगा क्युँ ।  

घोस्टिंग मतलब मुँह छुपा कर भाग जाना, सेल्फिश एक्ट है ये जिसमे एक पार्टनर अपना मतलब निकल जाने के बाद आपको ना ही कोई जवाब दे रहा है ना ही पहचान रहा है, क्यूंकि वो कमजोर है उसमे हिम्मत नहीं की वो  आपका सामना कर सके आपको आपके सवालों का जवाब दे सके, आपका सबसे पहला काम है खुद से प्यार करना और आप वही कीजिये, किसी सवाल के जवाब के लिए उनके पीछे ना जाइये और आगे बढिये।

लाइफ उनके साथ और उनके लिए जिए जो आपके लिए हैं और आपके लिए जिम्मेदार हैं , मूव ऑन बस यही कहना चाहूंगी। 

न्यू लाइफ के लिए आल द  बेस्ट। 

क्या हमारे रिश्ते कर्मों  से बंधे हैं देखिये वीडियो और ज्यादा  समझने के लिए Karmic Rishte





Are you in to a Toxic Relationship ? What to look for

Are you in to a Toxic Relationship ? What to look for

  In a normal relationship, everything just sort of  works . Yeah, you might agree-disagree from time to time or can face other bumps in the...

Are you in to a Toxic Relationship ? What to look for